अलीगढ़

पात्र एवं अर्ह मतदाताओं के पास 16 दिसंबर तक वोटर बनने मौका

अभियान के अन्तर्गत 17 नवंबर को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कराते हुए

अलीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक अर्ह मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। अभियान के अन्तर्गत 17 नवंबर को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन कराते हुए जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बीएलओ व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय पर उपलब्ध करा दिया गया है। आलेख्य निर्वाचक नामावली का पीडीएफ डाटा (बिना फोटो वाली मतदाता सूची) आलेख्य प्रकाशन दिवस को जिले की वेबसाइट पर प्रकाशित करा दी गयी है। आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली का अवलोकन किए जाने के लिए डी०ई०ओ० पोर्टल के लिंक https://voters.eci.gov.in/download?stateCoad=S24  पर प्रदर्शित है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने उक्त जानकारी देते हुए समस्त अर्ह मतदाताओं से अनुरोध किया है कि नामावली में नाम शामिल किए जाने के लिए फार्म-6, किसी प्रविष्टि पर आपत्ति के लिए फार्म-7 और किसी प्रविष्टि में संशोधन, स्थान परिवर्तन, मतदाता फोटो पहचान पत्र के लिए फार्म-8 पर अपना आवेदन ऑफ लाइन संबंधित बी०एल०ओ० अथवा तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जबकि ऑनलाइन आवेदन ECI App के Voter Service Portal (voters.eci.gov.in) पर कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामावली में नाम शामिल किए जाने संबंधी कार्यवाही के लिए सम्बन्धित मतदाता अपनी अद्यतन फोटो, जन्म तिथि एवं निवास से सम्बन्धित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छाया प्रतियां और यदि परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र की संख्या उपलब्ध है। तो उसे लेकर आएं।
—-

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!