श्रमिक, ट्रांसपोर्टर्स, किसान यूनियन, कैमिस्ट एसोशिएशन मतदाता सूची की शुद्धता के लिए संभालेंगे कमान
डिप्टी डीईओ ने बैठक कर मांगा सहयोग

अलीगढ़ अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट के सभागार में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध में जिले के श्रमिक संगठनों, ट्रांसपोर्ट एवं मोटर एसोशिएशन, सफाई मजदूर संगठन, केमिस्ट एण्ड ड्रग एसोशिएशन, ई-रिक्शा संगठन एवं ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी से आगामी विधानसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए मतदाता सूची को त्रुटि रहित एवं पारदर्शी बनाए जाने के लिए संचालित विशेष पुनरीक्षण अभियान में अपेक्षित सहयोगी की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग मतदाता सूची से बाहर है या किसी कारणवश छूट गए हैं उनको मतदाता सूची में शामिल कराना अभियान मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि जो युवा 01.01.2027 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हों प्राथमिकता से उन्हें भी मतदाता सूची में शामिल कराया जाना है। उन्होंने किसान यूनियन एवं उपस्थित सभी संगठनों के लोगों को बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान 16 दिसंबर तक जिले की सभी सातों विधानसभा चलेगा, प्रगाढ़ पुनरीक्षण के उपरांत किसी कारणवश जो पात्र नागरिक मतदाता बनने से बंचित रह गए हैं उनको फॉर्म-6 भरवाते हुए मतदाता सूची में शामिल कराया जा सकेगा।
उन्होंने सभी संगठनों के पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी के माध्यम से इस कार्य को प्रभावी बनाया जा सकता है, आप लोगों का आम जनमानस से सीधा संवाद होता है, आप उन्हें प्रेरित करें कि अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य ही जुड़वाएं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पासबुक के साथ-साथ अन्य दस्तावेज मान्य हैं। अभियान के तहत 28एवं 29 नवंबर को सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ मतदाता सूची केे साथ उपस्थित रहेंगे। कोई भी पात्र नागरिक जिसका नाम मतदाता सूची में न हो फार्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि अगर किसी का नाम या पता गलत है तो उसे फॉर्म-8 के माध्यम से सही कराया जा सकता है। बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने ने जिला प्रशासन का शत-प्रतिशत सहयोग करने का आश्वासन दिया।



