उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ‘वामा सारथी’ की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में पुलिस परिवार के बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल
35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ में राज्य स्तरीय वामा सारथी खेल उत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ‘वामा सारथी’ की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में पुलिस परिवार के बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में दिनांक 21 नवंबर 2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ में राज्य स्तरीय वामा सारथी खेल उत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया।

21 एवं 22 नवंबर तक आयोजित इस दो दिवसीय आयोजन में उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के 433 बच्चों (313 बालक एवं 120 बालिकाओं) ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस खेल उत्सव में ऊंची कूद, भाला फेंक, 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 800 मीटर दौड़, विभिन्न रिले रेस तथा डिस्कस थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक रहे। उक्त कार्यक्रम में जनपद अलीगढ़ पुलिस परिवार के 11 खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया गया। जिसमें एलआईयू पुलिस अलीगढ़ में तैनात ओमवीर सिंह की पुत्री पावनी चाहर (ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल कि छात्रा ) द्वारा बेहतर प्रदर्शन करते हुए शॉर्ट रनिंग में प्रथम स्थान हांसिल कर गोल्ड मेडल जीतकर अलीगढ़ का नाम रोशन किया। अपनी जीत का श्रेय पावनी चाहर द्वारा अपने कोच श्री गोपाल आर्य, माता-पिता एवं पुलिस विभाग के साथ जनपद अलीगढ़ वाशियों को दिया।



