अलीगढ़

विधानसभा निर्वाचन-2027 में मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना जरूरी

28 एवं 29 नवंबर को विशेष बूथ दिवस, 1642 मतदान केंद्रों पर मिलेंगे बीएलओ

जिला निर्वाचन अधिकारी

अलीगढ़ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 28 एवं 29 नवंबर क्रमशः शनिवार एवं रविवार को जिले के सभी 1642 मतदान केंद्रों के 3222 मतदेय स्थलों पर विशेष बूथ दिवस आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सभी बीएलओ आवश्यक प्रपत्रों के साथ उपस्थित रहेंगे। अभियान की निगरानी के लिए सुपरवाइजरों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा और निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन कार्यालय स्तर से भी कड़ी नजर रखी जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जिन युवक-युवतियों एवं महिलाओं की आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे विशेष बूथ दिवस पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे नागरिक भी मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें, जिनका नाम किन्हीं कारणों से अभी तक दर्ज नहीं हो सका है।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। नागरिक बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन करें और नाम दर्ज न होने या विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन करें। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!