सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: प्रदूषण फैलाने एवं गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 35 वाहनों के चालान, कुल 189 वाहनों पर कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान सभी प्रदूषण जांच केंद्र मानकों के अनुरूप संचालित पाए गए

अलीगढ़। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या-1685/तीस-3-2026(1074524) दिनांक 05.11.2026 एवं परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-3473स0सु0/2026-16स0सु0/2023 दिनांक 06.11.2026 के क्रम में प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।इसी क्रम में आज दिनांक 28 नवम्बर 2026 को जनपद में परिवहन विभाग द्वारा 7 प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर स्थापित प्रदूषण जांच मशीनों की जांच की गई तथा केंद्र संचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सभी संचालकों को निर्देशित किया गया कि वाहनों के प्रदूषण स्तर की जांच निर्धारित ऐप के माध्यम से की जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। निरीक्षण के दौरान सभी प्रदूषण जांच केंद्र मानकों के अनुरूप संचालित पाए गए।इसके अतिरिक्त प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा प्रदूषण फैलाने एवं गलत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रदूषण फैलाने वाले 12 एवं गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 23 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही हेलमेट के 45, सीट बेल्ट के 11, बिना एचएसआरपी के 32, बिना बीमा के 30, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी के 8 तथा बकाया कर के 25 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 16 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया।इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 189 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं बंद की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।



