महान समाज सुधारक राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले जी को किया पुण्यतिथि पर स्मरण
28 नवंबर को राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुलेजी की पुण्यतिथि मनाई गई

महान समाज सुधारक राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले जी को किया पुण्यतिथि पर स्मरणभारतीय माली सैनी समाज उत्थान एवं विकास समिति द्वारा आज दिनांक 28 नवंबर को राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुलेजी की पुण्यतिथि समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी की अध्यक्षता में कार्यालय गांधी आई हॉस्पिटल शॉपिंग कंपलेक्स चंदनिया रोड निकट रामघाट रोड़ अलीगढ़ पर मनाई गई । राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले जी के चित्र पर अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी टैक्स एडवोकेट, श्रीमती सुनीता कौशिक एडवोकेट, सुरजीत सैनी पूर्व पार्षद, हरीशंकर , नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, प्रशांत गौतम , डॉ पारस सैनी, सी ए तरुण सैनी , सुनील सिंह, विनोद कुमार शर्मा एडवोकेट, पंकज धर्मानी, डॉ राजीव महेश्वरी , चंद्रभान सैनी, बब्बू सैनी, शेरसिंह सैनी पार्षद, सौरभ सैनी विनायक, राजेश सैनी विनायक, अमित सैनी इंट्रा, राजकुमार सैनी इंदौरिया, देवांश सैनी, लक्ष्मण सैनी, विजेंद्र सैनी कोल, राजकुमार सैनी प्रधानजी, राकेश सैनी आढ़ती, बनवारी लाल सैनी आढ़ती, श्याम बिहारी एडवोकेट, विकास सैनी , नितिन सैनी आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर शत-शत नमन किया । तथा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए मुकेश कुमार सैनी एवं एडवोकेट सुनीता कौशिक , सुरजीत सैनी पूर्व पार्षद ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले जी देश के महान समाज सुधारक , लेखक , दार्शनिक और विचारक थे । उन्होंने जातिगत भेदभाव सुरक्षित और सामाजिक समानता के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया तथा उन्होंने अपनी पत्नी राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले जी को शिक्षित किया और 1848 में पुणे में लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रथम स्वदेशी विद्यालय खोला एवं वंचित और पिछड़े वर्गों की शिक्षा हेतु अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये । अंत में सभी ने फुले जी के आचार , विचारों एवं महान व्यक्तित्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया । संचालन अनिल वर्मा ने किया ।



