धार्मिक

शिव परिवार एवं मां सर्वेश्वरी के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा करके नगर भ्रमण कराया गया

-राजेन्द्रनगर, प्रतिभा कालोनी, प्रेमनगर, कामाख्या मंदिर रोड पर बही भक्ति की गंगा
– गुप्त नवरात्रे में की मां सर्वेंश्वरी की साधना सिद्ध करती है हर कार्य- आचार्य कौशल किशोर नगर व्यास
अलीगढ़ -गुप्त नवरात्रे की अष्टमी तिथी पर राजेन्द्रनगर, प्रतिभा कालोनी, प्रेमनगर, कामाख्या मंदिर रोड पर भक्ति की गंगा बहाते हुये नगर व्यास आचार्य कौशल किशोर ने कहा कि गुप्त नवरात्रे में की मां सर्वेंश्वरी की साधना सिद्ध करती है हर कार्य।
कार्यक्रम का संचालन राहुल ब्रजवासी ने किया। सभी विग्रहों का जलाभिषेक करके उनका श्रृंगार करके शास्त्रीय  पद्धति से वैदिक मंत्रो के द्वारा यजमान संजीव सुनीता गुप्ता डिबाई वाले, दीपक नेहा, एडवोकेट संजीव मीनाक्षी,तरूण रेखा, राजकुमार मधु गुप्ता, गणेश, श्याम शर्मा, आदि ने महायज्ञ में पूर्णाहिती दी एवं।
नगर भ्रमण में मां काली की सवारी निकाली गयी। मां काली खप्पर प्रेम गुप्ता, राहुल ब्रजवासी, शेखर-रूपाली वार्ष्णेय, गोविन्द, कनिका, प्रकृति, ज्योति आदि ने भरा।
पूरे राजेन्द्र नगर क्षेत्र की जनता इस भक्तिमय माहौल में भक्तिरस के सरोवर में डुबकियां लगाती रही। अंत में सभी कन्या लांगुराओं का पूजन किया। गया और सभी ब्राहमणों को भोजन कराकर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!