ग्राम प्रधान की दबंगई दिव्यांग की जमीन पर चलवाया बुलडोजर
पीड़िता लगा चुकी है उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार

अलीगढ़ थाना गोधा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिलौना से मामला प्रकाश में आया है ग्राम प्रधान की दबंगई देखने को मिल रही है पीड़ित हाथों से दिव्यांग है उसकी पत्नी पीड़िता सहारा पत्नी जावेद ने आरोप लगाते हुए बताया 7 साल से जमीन पर काबिल हूं जिसका बैनामा दखलनामा और दाखिला खारिज मेरे नाम से मेरे पास मौजूद है प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर जमीन हड़पना चाहता है जिस पर बुलडोजर चलवा दिया है बाउंड्री और ईटों को उखंडवा दिया है वहीं पीड़िता के परिजन तस्लीम ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान की दबंगई अधिकारियों से सांठगांठ कर गरीब को परेशान किया जा रहा है और उसकी जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है उच्च अधिकारियों से कई बार न्याय की गुहार पीड़ित परिवार लगा चुका है ग्राम प्रधान बदले की भावना से चुनावी रंजिश को लेकर प्लाट पर कब्जा करना चाहता है जिसमें लेखपाल और अधिकारियों की मिलीभगत से दिव्यांग के परिवार को परेशान किया जा रहा है पीड़ित परिवार घटना से भयभीत है मौके पर पहुंची इलाका पुलिस सिविल मामला बताकर पल्ला झाड़ रही है मौजूदा प्रधान की दबंगई से गरीब पर कहर बरस रहा है खून पसीने से कमाई दौलत से जमीन को 7 साल पहले खरीदा था अब प्रधान तरह-तरह से षड्यंत्र रच कर दिव्यांग के परिवार को मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा है क्या योगी सरकार में भ्रष्ट अधिकारी या मनमानी करने वाले ग्राम प्रधान बेलगाम हो चुके हैं क्या इनकी दबंगई चलेगी या उच्च अधिकारी संज्ञान लेकर ऐसे भ्रष्ट अधिकारी और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा वही पीड़ित स्टे के लिए न्यायालय की शरण में न्याय के लिए जा रहा है



