जिला निर्वाचन कार्यालय कलेक्ट्रेट अलीगढ़ पर सभी सम्मानित माननीय सदस्य जिला योजना समिति को प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम हुआ संपन्न

जिला निर्वाचन कार्यालय कलेक्ट्रेट अलीगढ़ पर सभी सम्मानित माननीय सदस्य जिला योजना समिति अलीगढ़ को प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ है सभी नवनिर्वाचित मा पार्षद व सदस्य जिला योजना समिति अलीगढ़ के निर्विरोध निर्वाचित होने पर मिठाई खिलाकर व फूल मालाएं पहनाकर उनका जोशीला स्वागत उनके समर्थको द्वारा किया गया ,

उससे पूर्व माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रत्येक सदस्य जिला योजना समिति अलीगढ़ को क्रमशः पुष्पेंद्र कुमार सिंह जादौन नगर निगम पार्षद अलीगढ़ और अमित अग्रवाल सभासद खैर नगर पंचायत सामान्य पुरुष और निधि वर्मा सभासद इगलास व सोनी जोशी सभासद विजयगढ़ नगर पंचायत, सामान्य महिला अनारक्षित सीट पर , श्रीमती सीमा लोधी सभासद अतरौली नगरपालिका ,पिछड़ी महिला सीट पर ,. जियाउद्दीन सभासद जलाली नगर पंचायत पिछड़ा पुरुष वर्ग पर , विनय कुमार बाल्मीकि सभासद हरिद्वागंज नगर पंचायत अनुसूचित पुरुष पर , उपरोक्त सभी ने श्रीमान डॉ विवेक सारस्वत महानगर अध्यक्ष भाजपा के नेतृत्व में और चुनव संयोजक वैभव गौतम महामंत्री महानगर भाजपा की गरिमामय उपस्थिति में सभी पार्षद एवं सभासदों ने प्रमाण पत्र जिलाधिकारी महोदय से ग्रहण किए सभी जीते हुए पार्षद सभासद भारतीय जनता पार्टी से समर्पित रहे और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में जनप्रतिनिधि बने हैं सभी जीते हुए पार्षद व सभासदों ने माननीय महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत जी और चुनाव संयोजक वैभव गौतम जी को धन्यवाद दिया

अंत में पुष्पेंद्र कुमार सिंह जादौन पार्षद व मुख्य सचेतक पार्षद दल भाजपा ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया



