
अलीगढ़। शहर की जमालपुर चौकी क्षेत्र में स्थित बड़ी मस्जिद पर गुरुवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने भारी संख्या में अलविदा की नमाज अदा की। सुबह से ही हजारों मुस्लिम लोग पूरी आस्था के साथ जमालपुर स्थित जामा मस्जिद पहुंचे और उन्होंने खुदा की इबादत में अपने सिर झुकाए। शासन व कोर्ट के आदेशानुसार बिना लाउड स्पीकर के ही जामा मस्जिद में नमाज अता फरमाई गई।
बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में नमाज के प्रति उत्साह रहा और लोगों ने पूरी आस्था के साथ खुदा की इबादत की और नमाज अता की। अमन चैन की दुआ के साथ अलीगढ़ में नमाज अता की गई।

तेज धूप ने छुड़ाए लोगों के पसीने
अलीगढ़ में शुक्रवार को तापमान का पारा हाई रहा। गर्म हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया। ऐसे में नमाजियों को धूप में पसीने छूट गए। सुबह से ही ऊपर कोट स्थित जामा मस्जिद में नमाजी एकत्रित होने शुरू हो गए। इस दौरान तीखी धूम में नमाजियों ने अल्लाह की इबादत की और उनसे शांति की दुआ मांगी। इसके साथ ही उन्होंने इंसानियत की रक्षा करने और देश को सलामत रखने की दुआ की।

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
अलविदा की नमाज के दौरान भारी संख्या में पुलिस प्रशासन और आरएएफ के जवान मुस्तैद रहे। मस्जिद के चारों को भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। इसके साथ ही दंगा नियंत्रण टीम और एलआईयू की टीम भी सक्रिय रही और शांति प्रिय व्यवस्था के साथ अलविदा की नमाज पूरी कराई गई।
जमालपुर मस्जिद के साथ शहर की अन्य मस्जिदों में भी नमाज हुई और यहां भी प्रशासन की व्यवस्थाएं दुरुस्त रही। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी सिटी कुलदीप गुनावत, एसपी ट्रैफिक मुकेश कुमार उत्तम समेत विभिन्न अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे।



