अलीगढ़

डीएम की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के सफल आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा शनिवार को अभियान का किया जाएगा शुभारम्भ

जनपद में पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सजीव प्रसारण कर महिलाओं को किया जाएगा जागरूक 

तहसील, ब्लॉक, ग्राम एवं वार्ड स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे आयोजित

अलीगढ़ – मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के तहत जनपद, तहसील, ब्लॉक, ग्राम एवं वार्ड स्तर पर सप्ताह में एक दिन कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सभी कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा वर्कर, लेखपाल, एएनएम, बीसी सखी, बीट पुलिस अधिकारी, ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक की उस वार्ड, ग्राम, न्याय पंचायत में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए योजना का लाभ प्राप्त करने में आ रही कठिनाईयों का निराकरण किया जाए। इन कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, महिलाओं पर केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं व हैल्पलाइनों के सम्बन्ध में भी जानकारी प्रदान की जाए।

उक्त निर्देश जिला मजिस्ट्रेट इन्द्र विक्रम सिंह ने कलैक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में दिये। वह विभागीय अधिकारियों के साथ मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के आयोजन के सम्बन्ध में निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 14 अक्टूबर को मिशन शक्ति अभियान फेज-04 का शुभारम्भ किया जा रहा है। जनपद में मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा। शासन स्तर से निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सभी अधिकारी अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जानकारी ही अपने आप में ताकत होती है। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह अपने कार्यालय परिसर में सीसीटीवी अनिवार्य रूप से स्थापित कराएं।

पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश उत्तम ने बताया कि 14 अक्टूबर प्रातः 08ः30 बजे मण्डलायुक्त एवं पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाइन से महिला सशक्तीकरण जन जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन जागरूकता रैली शमशाद मार्केट, कलैक्ट्रेट, तस्वीर महल, कन्ट्रोल रूम, मैरिस रोड, रामघाट रोड, मीनाक्षी पुल, कम्पनीबाग तिराहा, तहसील तिराहा, प्रदर्शनी जेल पुल होते हुए पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर समाप्त होगी। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण होने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!