अलीगढ़

अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र के गभाना टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया

भीम आर्मी के लोगों ने टोल न देने के लिए जमकर हंगामा किया

अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र के गभाना टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि भीम आर्मी के लोगों ने टोल न देने के लिए जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की।इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता और बदसलूकी भी की है। जिसके बाद टोल मैनेजर की ओर से गभाना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।10-15 गाड़ी निकालने को लेकर हुई बहसटोल के कर्मचारी सुमित सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर देकर बताया गया है कि गुरुवार दोपहर लगभग 11:25 पर 10-15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। यह लोग खुद को भीम आर्मी संगठन के पदाधिकारी बता रहे थे और बिना टोल दिए गाड़ी निकालने का दबाव बना रहे थे।जब कर्मचारियों ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपी मारपीट पर आमदा हो गए और महिला कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी की। संगठन की आड़ में 50-60 लोगों की भीड़ एकदम से टोल पर टूट पड़ी और जमकर हंगामा और मारपीट की। महिला कर्मचारियों ने जैसे-तैसे खुद को बचाया। आरोपियों ने राजस्व की हानि भी की। टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट और हंगामे का सारा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। जिसके बाद यह फुटेज जमकर वायरल हो रहे हैं और कर्मचारियों ने पुलिस को भी सीसीटीवी उपलब्ध कराए हैं। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया कि टोल कर्मचारियों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जो भी लोग आरोपी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!