महानगर के अचल ताल स्थित रामलीला मैदान में अदा इवेंट द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

अलीगढ़:- महानगर के अचल ताल स्थित रामलीला मैदान में अदा इवेंट द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की आयोजक मोनिका सिंह एवं रितु शर्मा ने बताया कि होली पर्व के उपलक्ष्य में सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम का सफल संचालन मिस मोनिका सिंह द्वारा किया गया। समारोह में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। साथ ही भगवान राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी निकाली गई, जिसने उपस्थित लोगों का न सिर्फ मन मोह लिया बल्कि आकर्षण का के्द्र भी बनी रहीं। कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए अनलिमिटेड स्नैक्स की व्यवस्था की गई थी, जिससे माहौल और भी आनंदमय बन गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण सक्सेना,आयुष चौधरी एवं आईटी अध्यक्ष विक्रांत गर्ग उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह यादव, प्रवीण भारद्वाज, नमन रावत, शगुफ्ता वसीम, गरिमा भारद्वाज, रेखा राणा, प्रिंस बृजवासी, दुर्गा, अजय, आर्यन,राहुल सावरिया एवं इरफान इलाही सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



