राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन
अलीगढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, नवाचार एवं अनुसंधान का संदेश दिया

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब अलीगढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, नवाचार एवं अनुसंधान का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह,प्रधानाचार्य डॉ आरती मित्तल, जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल, डॉ दीप्ति जगूड़ी एवं प्रोफेसर अनवर शहजाद द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण करके किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रख्यात भौतिक विज्ञानी सर सीवी रमन द्वारा की गई ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।इस खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


प्रोफेसर अनवर शहजाद ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। विज्ञान सोचने की नई दिशा देता है, अंधविश्वास से दूर करता है और समाज को प्रगति की ओर ले जाता है।
डॉ दीप्ति जगूड़ी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार की भावना तथा विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देना हैं।
जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 190 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता (विषय— वायु प्रदूषण नियंत्रण मॉडल, कचरा प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग, स्मार्ट सिटी कांसेप्ट, जल संरक्षण आदि), वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता (ऊर्जा के स्रोत— नवीकरणीय एवं गैर-नवीकरणीय) तथा पोस्टर प्रतियोगिता (विज्ञान एवं तकनीक से सशक्त भारत)आयोजन किया गया।
जूनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में निवेदिता सिंह प्रथम एंजेल द्वितीय ,जानवी चौधरी तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में लक्षित आर्य प्रथम ,विधि अग्रवाल द्वितीय, लवी कुमारी तृतीय ,विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में तन्मय उपाध्याय प्रथम ,जतिन कुमार द्वितीय प्रबल सिंह तृतीय, तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में युक्ति शर्मा प्रथम, यशस्विनी द्वितीय , तपस्या तृतीय एवं सीनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में फातिमा प्रथम, यश शर्मा द्वितीय, अमरा तृतीय,पोस्टर प्रतियोगिता में खनक पाराशर प्रथम, श्रुति चौधरी द्वितीय ,ज्योति तृतीय ,विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विवेक कुमार प्रथम ,मुकुल गौतम तृतीय , अमरा तृतीय ,वाद विवाद प्रतियोगिता में वैष्णवी प्रथम ,मरियम खान द्वितीय, तेजस्विनी तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं सम्मान चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अर्चना फौजदार ने किया ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नीरज कुशवाहा ,अंकित पुंढीर,रामबाबू सिंह
देव शर्मा,शगुफ्ता परवीन,दिव्या,रचना सिंह आदि समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा ।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ आरती मित्तल ने सभी छात्र और छात्राओं को संकल्प दिलाया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएँगे, जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देंगे तथा आने वाली पीढ़ी को विज्ञान के प्रति प्रेरित करेंगे।



