अलीगढ़

13 लोकसभा तो 65 विधानसभाओं का संयोजन कर अलीगढ़ में विशाल होगा अनुसूचित मोर्चा महासम्मेलन

19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक होंगे कार्यकर्ता, कार्यक्रम के मुख्यअतिथि होंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्रत्येक बूथ पर जाकर मोदी जी के नारी शक्ति वंदन विधेयक के बारे में जागरूक करें मोर्चा की बहनें – ( धर्मपाल सिंह )

अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला एवं महानगर की एक बैठक का आयोजन कयामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर हुयी। जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अलीगढ़ में होने जा रहे अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन एवं महिला मोर्चा सम्मेलन पर विस्तार से कहा कि तेरे लोकसभा एवं 65 विधानसभाओं का संयोजन कर 19 अक्टूबर को 11:00 बजे विशाल सम्मेलन अलीगढ़ नुमाइश ग्राउंड स्थित होने जा रहा है।

जिसको लेकर अलीगढ़ महानगर एवं जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी पूर्ण करली है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने महिला शक्ति वंदन अधिवेशन लागू कर महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं निकाली हैं। और कहा कि मिशन 2027 लोकसभा की तैयारी में सभी लगे हुए हैं इसको लेकर समय-समय पर गतिविधियां अभियान हम लोग कर रहे हैं।

केंद्र सरकार महिलाओं की शिक्षा के लिए बहुत सारी योजनाएं महिलाओं के लिए नारी शक्ति बंधन विधायक घोषित किया हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका नजर आ रही है। 7:30 करोड़ महिलाएं मतदाता हैं। हमारी महिला मोर्चा की महिलाएं गली-गली गांव-गांव जैन प्रत्येक बूथ पर नारी शक्ति अभियान चलाएं और महिलाओं के संवाद कर मोदी जी के योजनाओं को घर-घर पहुंचायें। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करता हूं

उन्होंने 403 हर विधानसभाओं पर बड़े-बड़े कार्यक्रम कर इसकी जानकारी प्राप्त करायीं। हमारी पार्टी का नारा है कि सबका साथ सबका विकास के तहत बड़े-बड़े सम्मेलन होने जा रहे। वहीं उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्र्गविजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र की टीम भी अलीगढ़ में लगी हुई है और 19 अक्टूबर की तैयारी के लिए सभी लोगों को लगना चाहिए 19 अक्टूबर के महा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन एवं महिला मोर्चा सम्मेलन को लेकर प्रत्येक बूथ पर जाकर लोगों को जागरुक कर इस सम्मेलन में लेकर आयें। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बज बहादुर उपाध्याय क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्र्गविजय सिंह क्षेत्रीय प्रभारी संतोष सिंह राजस्व मंत्री अनूप प्रधान वाल्मिकि एटा सांसद राजू भैया अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम विधायक अनिल पाराशर राजकुमार सहयोगी मेयर प्रशांत सिंहल जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाल महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत एवं मंच पर उपस्थित क्षेत्रीय टीम उपस्थित रही। बैठक का सफल संचालन शिवनारायण शर्मा एवं वैभव गौतम ने किया। बैठक में महानगर कार्यकारिणी मंडल अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा अध्यक्ष प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त आदि उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!