अलीगढ़

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा

हुल्लड़ बाजार में लगे ब्रेक डांस झूले पर युवक को सवारी करना जानलेवा बन ग

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। हुल्लड़ बाजार में लगे ब्रेक डांस झूले पर युवक को सवारी करना जानलेवा बन गई. झूले की सीट में लगा सुरक्षा अवरोधक अचानक खुल जाने से एक युवक संतुलन खो बैठा और ऊंचाई से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से देर रात उसे जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। युवक के काफी गंभीर चोट आई है। पुलिस ने हादसे के बाद नुमाइश के सभी झूलों का संचालन बंद कर दिया।हादसा रात करीब 10:30 बजे का बताया जा रहा है। मथुरा के डीग गेट स्थित गोविंद नगर निवासी मुईन शहर में अपनी ससुराल आए हुए थे। वह अपने साले के साथ नुमाइश घूमने पहुंचे थे और हुल्लड़ बाजार में ब्रेक डांस झूले पर सवार हुए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूला पूरी गति में घूम रहा था, तभी अचानक सीट का सेफ्टी राड ढीला होकर खुल गया। झटके के साथ युवक नीचे जा गिरा।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। झूला तुरंत रोका गया और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

मलखान सिंह अस्पताल में युवक की प्राथमिक जांच की गई, जहां से स्थिति को गंभीर देखते हुए स्वजन क्वारसी चौराहे स्थित के निजी अस्पताल में ले गए।जहां से उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

 

हादसे के बाद पुलिस ने सभी झूलों के संचालन पर रोक लगा दी। पुलिस-प्रशासन के अनुसार प्राथमिक जांच में झूले के सुरक्षा अवरोधक में तकनीकी खामी सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौके पर केवल एक ही व्यक्ति घायल मिला है।पुलिस झूला संचालक की भूमिका की जांच कर रही है। हालांकि झूला संचालक की ओर से बताया गया है कि युवक को अचानक चक्कर आ गए, जिसके चलते युवक चलते हुए झूले से ही नीचे कूदने लगा, इससे है हादसा हुआ है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!