अखिल भारतीय करणी सेना महिला शक्ति ने मनाया बसंत पंचमी का पर्व

अखिल भारतीय करणी सेना महिला शक्ति ने प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति ममता सिंह के दिशा निर्देशन में रामघाट रोड स्थित तालसपुर शक्ति कुंज कॉलोनी में बसंत पंचमी का पर्व बहुत ही शानदार रुप से मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूजा सेंगर ने किया। कार्यक्रम संयोजक नीरू शर्मा रहीं। मां सरस्वती जी की तस्वीर पर संगठन की वरिष्ठ सत्यवती शर्मा ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। पूनम सिंह ने *वीणा वादिनी ज्ञान की देवी*भजन गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। एक के बाद एक सभी बहनों ने भजनों की प्रस्तुति दी। प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति ने कहा कि वसंत पंचमी का पर्व हमे प्रकृति की सुंदरता और जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कराता है। भारती गौतम ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। नीरू शर्मा और नीतू पुंढीर ने प्रसाद वितरण किया। राधा रानी, आशी गौतम, ममता सिंह, कुमकुम चौहान, रंजना सेंगर, उषा देवी,लक्ष्मी,सत्यवती, रीमा उपाध्याय, कुमकुम गोस्वामी, मीनाक्षी, निशा शर्मा, राजकुमारी चौहान, रिंकी चौहान, डॉली चौहान,कुमकुम चौहान, ममता चौहान बहनें कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।