अलीगढ़

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए धनीपुर ब्लॉक के अन्नदाता

कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने उन्नत कृषि तकनीक और शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

अलीगढ़ : विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत जिले के चिन्हित ग्रामों में आयोजित हो रहे कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम के तहत बुधवार को विकास खण्ड धनीपुर के 09 ग्रामों (गड़राना, कमालपुर, सिहौर, चॉंदगढ़ी, उकावली, ताजपुर, रहसूपुर, दाउदपुर, एवं भटौला) में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रमों में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक, के0वी0के0 के वैज्ञानिक, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य आदि विभागों के अधिकारियों द्वारा अभियान में उपस्थित कृषकों को कृषि की नवीनतम तकनीकी जैसे पराली प्रबन्धन, नर्सरी मैनेजमेन्ट, श्री अन्न, जविक कीटनाशक, डी0एस0आर0 पद्धति, जैविक प्राकृतिक खेती, औद्यानिक खेती, एकीकृत कीट प्रबन्धन, एकीकृत कृषि प्रणाली, संरक्षित खेती आदि विषयों पर चर्चा की गयी। उप कृषि निदेशक यशराज सिंह द्वारा किसान भाईयों को धान की नर्सरी जून के प्रथम पखवाडे तक जबकि सुगन्धित प्रजातियों की नर्सरी जून के तीसरे सप्ताह में डालने साथ ही मक्का, ज्वार की बुवाई जून के अन्तिम सप्ताह तक पूरा करने, फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।  विकास खण्ड धनीपुर के उपरोक्त 09 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डा0 हरेन्द्र मिश्र संयुक्त कृषि निदेशक, यशराज सिंह उप कृषि निदेशक, धीरेन्द्र चौधरी जिला कृषि अधिकारी, आईएआरआई के वैज्ञानिक डा0 प्रदीप कुमार जैन प्रधान वैज्ञानिक, डा0 सतीश देवराम पाण्डेय वरिष्ठ वैज्ञानिक, डा0 सवेन्द्र कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक, डा0 सपना पवार वरिष्ठ वैज्ञानिक, डा0 आशीष कुमार श्रीवास्तव, डा0 अनन्त कुमार, डा0 अशरफ अली, डा0 नेत्रपाल मलिक कृषि विज्ञान केन्द्र छेरत, पशु चिकित्साधिकारी, उद्यान निरीक्षक, प्रतिनिधि केनरा बैंक, प्रतिनिधि इफ्को, प्रतिनिधि फसल बीमा, सहायक विकास अधिकारी कृषि, ग्राम पंचायत सचिव, क्षेत्रीय कर्मचारी एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के कार्मिकों द्वारा कृषकों को नवीनतम जानकारी दी गयी तथा विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया। उप निदेशक कृषि यशराज सिंह ने बताया कि 05 जून को विकास खण्ड खैर के चौधाना, खेड़िया झल्लू, जरारा, सोफा, रेसरी, फतेहपुर, निसूजा, उसरम, एवं लक्ष्मनगढ़ी ग्रामों में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। किसान भाईयों से अनुरोध है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचकर वैज्ञानिकों द्वारा दी जाने वाली जानकारी का लाभ प्राप्त करें।कार्यक्रम में नागेन्द्र प्रताप सिंह प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य ने कृषकों को बताया कि वैज्ञानिकों एवं विभाग के अधिकारियों द्वारा जो भी तकनीकी जानकारीविभागीय जानकारी दी जाती है उसको अपनायें तभी उनको लाभ मिलेगा साथ ही सभी किसान भाई फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करालें, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। सम्बन्धित ग्रामों के ग्राम प्रधान एवं कृषक बन्धु आदि उपस्थित रहे तथा कुछ कृषकों से फीडबैक भी प्राप्त किया गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!