अलीगढ़

राजकीय फल संरक्षण केन्द्र में 100 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए करें आवेदन

जवाहर पार्क स्थित राजकीय फल संरक्षण केन्द्र पर एससीपी योजनान्तर्गत 100 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण खाद्य प्रसंस्करण का आयोजन

अलीगढ़ जवाहर पार्क स्थित राजकीय फल संरक्षण केन्द्र पर एससीपी योजनान्तर्गत 100 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण खाद्य प्रसंस्करण का आयोजन प्रस्तावित है।प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र श्याम सुन्दर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण व शहरी बेरोजगार महिला एवं पुरुष खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित फल व सब्जी से अधारित उद्योग जैसे अचार, चटनी, मुरब्बा, टमाटर सॉस, गुलाब शर्वत, स्वेक्श, बडी, पापड इत्यादि लगाकर स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण उपरान्त पी.एम.एफ.एम.ई. योजना का लाभ प्राप्त कर प्रशिक्षार्थी सूक्ष्म एवं मध्यम खाद्य प्रसंस्करण उद्यम लगाकर स्वयं रोजगार प्राप्त कर अन्य व्यक्तियों को भी स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर सकगें और किसानों की उपज को खराब होने से बचाने में अग्रणी भूमिका निभा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में 30 प्रशिक्षार्थीयों महिला व पुरुषों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। प्रशिक्षण के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल एवं कम से कम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति के व्यक्ति ही पात्र होगें। इच्छुक व्यक्ति प्रशिक्षण के आवेदन प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र जवाहर पार्क से किसी भी कार्य दिवस में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्राप्त कर सकते है अधिक जानकारी के लिए प्रभारी श्याम सुन्दर मो0 9412465782 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!