अलीगढ़

मैथिल ब्राह्मण जाति प्रमाण-पत्र प्रकरण में बड़ी राहत, आयुक्त मंडल ने अपील स्वीकार कर गलत आदेश किया निरस्त।

जनपद हाथरस से संबंधित तहसीलदार कार्यालय सादाबाद में पछले 3 वर्षों से लंबित जाति प्रमाण-पत्र प्रकरण में एक महत्वपूर्ण व न्यायोचित निर्णय पारित किया गया

अलीगढ़ मंडल की अध्यक्षता में गठित मंडलीय अपीलीय जाति प्रमाण-पत्र समिति द्वारा श्री पीतम चन्द शर्मा पुत्र श्री पन्नालाल शर्मा, निवासी शिवनगर, तहसील सादाबाद, जनपद हाथरस से संबंधित तहसीलदार कार्यालय सादाबाद में पछले 3 वर्षों से लंबित जाति प्रमाण-पत्र प्रकरण में एक महत्वपूर्ण व न्यायोचित निर्णय पारित किया गया है।मण्डल समिति द्वारा प्रकरण में उपलब्ध समस्त ऐतिहासिक अभिलेखों, धार्मिक पुस्तकों के लेख यथा श्रीमद्भागवत सुधासागर, स्कंदपुराण, वाल्मीकि रामायण, शिवमहापुराण, ब्राह्मणोत्पत्तिमार्तण्ड एवं वंशावली विवरण, राजस्व अभिलेख, ग्राम स्तर पर की गई जांच रिपोर्ट तथा अन्य प्रमाणिक दस्तावेजों का परीक्षण करने के उपरांत माना कि अपीलकर्ता द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज ऐतिहासिक, पारिवारिक तथा शासकीय अभिलेखों से पूर्णतः मेल खाते हैं तथा उनके विरुद्ध कोई ठोस या विश्वसनीय साक्ष्य उपलब्ध नहीं है एवं समिति ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि अपीलकर्ता के परिवार की सामाजिक स्थिति, वंश परंपरा तथा ग्राम स्तर पर उपलब्ध अभिलेख लगातार मैथिल ब्राह्मण के रूप में दर्ज रहे हैं, जिससे उनकी जाति को लेकर किसी भी प्रकार का कोई संदेह शेष नहीं रहता।आयुक्त, अलीगढ़ मंडल द्वारा पारित आदेश में प्रार्थी की अपील को स्वीकार करते हुए जनपद स्तरीय जाति प्रमाण-पत्र सत्यापन समिति, हाथरस द्वारा पूर्व में पारित आदेश को निरस्त करते हुए गहन परीक्षण के उपरान्त स्पष्ट रूप से यह निष्कर्ष निकाला कि श्री पीतम चन्द शर्मा की जाति ”मैथिल ब्राह्मण” है जो कि सामान्य वर्ग के अंतर्गत आती है।
इस निर्णय को सामाजिक न्याय, पारदर्शिता तथा अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष प्रशासनिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है, जिससे भविष्य में इस प्रकार के मामलों में सही तथ्यों के आधार पर निर्णय लेने की दिशा को मजबूती मिलेगी।
उक्त प्रकरण में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाज के प्रबुद्धजनों वीरेंद्र शर्मा भैया जी विजय प्रकाश वत्स, डाॅ0 उपेन्द्र झा, राहुल शर्मा, योगेन्द्र मिश्रा, सोनू पंडित, रामप्रकाश शर्मा विनयकांत मिश्र, उमेश शर्मा राजकुमार शर्मा राजू पण्डित अनिल मिश्रा, पुरूषोत्तम शर्मा, रामबाबू शर्मा,योगेंद्र शर्मा छेदीलाल शर्मा, जितेन्द्र मिश्रा, बंटी शर्मा एवं मुरारीलाल शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!