अलीगढ़

उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र 29 जून को अलीगढ़ आ रहे हैं।

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जवाहर पार्क, कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, अचल ताल के सौन्दर्यीकरण आदि कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा करेंगे

उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र 29 जून को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के साथ अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर स्थानीय समीक्षा करेंगे।प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र 29 जून को सुबह आठ बजे दिल्ली से अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। 11 बजे तक वह अलीगढ़ पहुंच जाएंगे। वह राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जवाहर पार्क, कल्याण सिंह हेबिटेट सेंटर, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, अचल ताल के सौन्दर्यीकरण आदि कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा करेंगे। अलीगढ़ में ही वह रात्रि विश्राम करेंगे। तदोपरांत 30 जून को सुबह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्य सचिव के अलीगढ़ आगमन को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!