हाथरस
हाथरस: GST टीम की छापेमारी के दौरान हंगामा, व्यापारियों ने लगाया बदसलूकी का आरोप
व्यापारी पक्ष ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने बिना परिचय दिए कर्मचारियों के साथ हाथापाई की

हाथरस से मनोज शर्मा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित खाती खाना बाजार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय जीएसटी (GST) की टीम लोहा व्यापारी सुबोध अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर छापेमारी करने पहुंची। व्यापारी पक्ष ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने बिना परिचय दिए कर्मचारियों के साथ हाथापाई की, मोबाइल छीन लिए और गलत सर्च वारंट दिखाया। इस घटना से गुस्साए स्थानीय व्यापारियों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। बाद में पुलिस और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया, जबकि जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।



