अलीगढ़

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और दिल्ली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी व प्रियंका गांधी जी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में अलीगढ़ कांग्रेस कल एक विरोध प्रदर्शन करने जा रही है

8 अक्टूबर 2026 (दिन बृहस्पतिवार) को प्रातः 11:00 बजे से मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड से "वोट बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च" निकाला जाएगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और दिल्ली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी व प्रियंका गांधी जी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में अलीगढ़ कांग्रेस कल एक विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के निर्देश पर, अलीगढ़ जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कल दिनांक 8 अक्टूबर 2026 (दिन बृहस्पतिवार) को प्रातः 11:00 बजे से मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड से “वोट बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च” निकाला जाएगा।
पूर्व विधायक विवेक बंसल ने प्रेस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इस तानाशाही का विरोध करेगी।
विवेक बंसल ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को डिटेन (हिरासत में) करना पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है।
दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर अलीगढ़ जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से कल जोरदार विरोध प्रदर्शन जुलूस निकाला जाएगा।
विवेक बंसल ने अलीगढ़ के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता से इस “वोट बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च” में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह और महानगर अध्यक्ष नवेद खान भी मौजूद रहे और उन्होंने भी इस आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!