अलीगढ़

भक्तमाल कथा के सातवें दिन सुदामा-कृष्ण मित्रता और गौसेवा की महिमा, फूलों की होली से भक्तों ने मनाया उत्सव

नगला मसानी पंचायती गौशाला में श्री गौमाता सेवा समिति द्वारा आयोजित

 

अलीगढ़, : नगला मसानी पंचायती गौशाला में श्री गौमाता सेवा समिति द्वारा आयोजित भक्तमाल कथा के सातवें दिन पूज्य श्री कृष्ण प्रिया दीदी ने मधुर वाणी में ग्रंथ की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भक्तमाल नाभादास द्वारा रचित एक महान ग्रंथ है, जिसमें भक्तों के जीवन और उनकी भगवत भक्ति का वर्णन किया गया है। आज के प्रवचन में भगवान और भक्तों का अलौकिक वर्णन प्रेम समर्पण को दर्शाता रहा।दीदी ने सुदामा-कृष्ण की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि बचपन के मित्र सुदामा की अटूट और निस्वार्थ मित्रता गरीबी के बावजूद प्रेम और भक्ति को अटल रखती है। भगवान अपने भक्त को कभी नहीं भूलते और याद करके उनके पास पहुंचते हैं। उन्होंने साधु सेवा, संत सेवा, गौ सेवा और उनके वचनों को सुनने की महिमा बताई। सतगुरु की कृपा से गौ माता की कृपा प्राप्त होती है, जो परम सुख और मोक्ष की प्राप्ति कराती है। गौ माता के अंदर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है, इसलिए पहली रोटी गाय को अवश्य देनी चाहिए।कथा में शबरी की श्रद्धा और भक्ति का उदाहरण दिया गया, जिन्होंने प्रेम से प्रभु को झूठे बेर और केले के छिलके तक खिलाए। यही सच्ची भक्ति और प्रेम प्रभु की शरण में जाने का साधन है। भक्तमाल ग्रंथ मित्रता, सेवा, निस्वार्थ प्रेम और भगवान की दिव्य लीलाओं का वर्णन करता है, जो भक्तों को भक्ति पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।कथा के बाद राधा-कृष्ण के स्वरूप के साथ सभी भक्तों ने फूलों की होली खेली। भक्तों ने आनंदपूर्वक नृत्य किया, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम की भावना व्यक्त की। होली के गीत गाए गए, जैसे ‘फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नंदकिशोर, हां जी नटवर नंदकिशोर। गौशाला में होरी रे रसिया, होली रे रसिया, भर जोरि रे रसिया।’ सभी ने जमकर नृत्य किया।आज के मुख्य यजमान प्रदीप सिंघल (राजा भैया) और भावना सिंघल थे, जिनके द्वारा आरती की गई। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, संयोजक लक्ष्मी नारायण, लक्ष्क्षो, आरएसएस विभाग प्रचारक गोविन्द, अविनाश कोल, अतुल हार्डवेयर, उमेश ऑटोमोबाइल्स, दीपक गुप्ता, श्याम जी, राकेश जी, संजय सिंह, गोपाल जी, यतेंद्र डिब्बा, मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। कल सुबह 10 बजे गौशाला में विशाल महायज्ञ किया जाएगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!