अलीगढ़

दिग्विजय सिंह उप जिलाधिकारी कोल और मृगांक शेखर पाठक एसपी सिटी ने आश्वस्त किया आरती देवी को शीघ्र न्याय दिलाएंगे

भारतीय किसान यूनियन सुनील के प्रतिमंडल को राष्ट्रीय कार्यालय सुखरावली पर कल रात दिनांक 27.08.2024 से एसीएम द्वितीय संजय मिश्रा और महुआ खेड़ा थाना अध्यक्ष सत्यवीर सिंह और क्वारसी थाना अध्यक्ष विजय कान्त शर्मा मय पुलिस बल के साथ भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी को मनाने में लगे रहे।
एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह और एसपी सिटी मृंगाक शेखर पाठक ने आश्वस्त किया कि आज ही टीम गठित कर दी है और कल से ही कार्यवाही शुरू होगी पीड़िता को न्याय दिलाया जायेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि अगर पीड़िता आरती देवी को न्याय नहीं मिला तो भारतीय किसान यूनियन सुनील का एक-एक कार्यकर्ता धरना देने के लिए बाध्य होगा ।
पीड़िता आरती देवी कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी की बात का मुझे विश्वास है और मुझे उम्मीद है कि मुझे अब न्याय मिल सकता है अगर न्याय नहीं मिला तो मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी के साथ अपने परिवार को लेकर डीएम कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेगी
युवा जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र बघेल ने बताया कि भूमाफियाओं का गैंग सक्रिय है कहीं न कहीं प्रशासन की भूमाफियाओं से सांठगांठ है चूंकि हर माह प्रशासन को शिकायत के माध्यम से जागने का कार्य करते हैं।
भारतीय किसान यूनियन सुनील, युवा जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र बघेल जिलाध्यक्ष किशन सिंह लोधी, मंडल महासचिव रवि बघेल प्रदेश सचिव विनोद चौधरी यतेंद्र राज सिंह जिला महासचिव देवेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष रामकुमार राहुल गौतम एहत श्याम प्रदीप चौधरी मनोज शर्मा देवेंद्र सिंह रामकुमार सिंह रॉकी सिंह ओमवीर सिंह जगदीश सिंह रामवीर कश्यप बाबूलाल कश्यप आकाश बघेल योगेश बघेल मनोज चौधरी सुभाष चन्द्र मनोज शर्मा रवि कुमार विकेश कुशवाहा आदि सैकड़ों किसान व ग्रामीण और नौजवान मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!