स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन में करे प्रतिभाग : डीआईओएस
06 फरवरी 2026 को प्रातः 09:30 बजे से श्री महेश्वर इंटर कॉलेज, सासनी गेट, अलीगढ़ में आयोजित होगा

अलीगढ़,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, अलीगढ़ के तत्वाधान में जिलाधिकारी संजीव रंजन ,मुख्य विकास अधिकारी अलीगढ़ योगेंद्र कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ डॉ पूरन सिंह की सहमति एवं निर्देशन में विज्ञान लोकप्रियकरण संचार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 06 फरवरी 2026 को प्रातः 09:30 बजे से श्री महेश्वर इंटर कॉलेज, सासनी गेट, अलीगढ़ में आयोजित होगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त माध्यमिक/सी बी एस ई के माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश देते हुए कहा हैं कि वे अपने विद्यालय से चयनित छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करें, प्रतिभागियों की सूची 03 फरवरी 2026 तक उपलब्ध कराई जानी है, जिससे इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं के वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि हो सके।जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला विज्ञान क्लब, अलीगढ़ द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा स्वच्छता और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञों द्वारा स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन से संबंधित व्याख्यान, प्रायोगिक प्रदर्शन तथा रचनात्मक प्रतियोगिताए आयोजित की जाएगी तथा प्रश्नोत्तर सत्र, अखबारों के कतरन की प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए राजीव कुमार अग्रवाल, जिला समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब अलीगढ़ से मोबाइल नंबर 8938884515 पर संपर्क किया जा सकता है।



