अलीगढ़

डीएम ने 31 दिसम्बर तक संचालित विशेष गौवंश संरक्षण अभियान की समीक्षा की

नगरीय क्षेत्र में कम गौ संरक्षण करने पर अधिशासी अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिये निर्देश

अलीगढ़ – जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा निराश्रित गौवंश संरक्षण के लिए जिले में 31 दिसम्बर तक चलाये जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की गई। विकास खण्ड़ स्तर पर लक्ष्य के सापेक्ष किये गये गौवंश संरक्षण की शत-प्रतिशत पूर्ति होने पर उन्होंने निर्देश दिये कि क्षेत्र में पुनः समीक्षा कर समस्त निराश्रित गौवंश को संरक्षित कराये। डीएम ने नगरीय क्षेत्र में लक्ष्य के सापेक्ष कम संरक्षण करने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सम्बन्धित अधिशासी अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी गौवंश संरक्षण में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम का सहयोग प्राप्त कर नगरीय क्षेत्र के समस्त निराश्रित गौवंश को संरक्षित करायें। उन्होंने कहा कि निराश्रित गौवंश संरक्षण मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता है इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 31 दिसम्बर तक संचालित अभियान में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सभी निराश्रित गौवंश के संरक्षण कराने एवं प्रतिदिन किये गये गौवंश संरक्षण की सूचना एवं फोटोग्राफ उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक सप्ताह गौशालाओं का निरीक्षण एवं सत्यापन करें। नगर पालिका अतरौलीखैर और नगर पंचायत बरौलीजलाली एवं नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन कान्हा गौशालाओं को अतिशीघ्र पूर्ण कराकर गौवंश संरक्षित कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मृत गौवंश का अभिलेखीकरण कर टैग सुरक्षित रखे जायंेकहीं भी गौकशी की घटना होने पर सम्बन्धित नोडल अधिकारी उत्तरदायी होगें। एसएफसी पूलिंग के अन्तर्गत धनराशि व्यय न होने पर खण्ड विकास अधिकारी एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को धनराशि व्यय करने के निर्देश दिये गये। क्षमता वृद्धि के लिए अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल छेरत में 03 अतिरिक्त शेड बनाने के निर्देश दिये गये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा रानासभी उपजिलाधिकारीखण्ड विकास अधिकारीमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश कुमारउपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारीअधिशासी अधिकारी नगर पंचायत एवं नगर पालिका और नगर निगम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!