अलीगढ़

किसानों के हितों पर डीएम सख्त: लंबित दुर्घटना बीमा दावों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

किसानों के हितों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं

– अविनाश कुमार, डीएम, अलीगढ़।

अलीगढ़ : किसानों एवं उनके परिजनों को आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना/कृषक दुर्घटना बीमा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने निरस्त किए गए दावों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में पुनर्विचार की संभावना है, उनका पुनः परीक्षण कर आवश्यक संस्तुति के साथ शीघ्र प्रस्तुत किया जाए, ताकि कोई भी पात्र कृषक परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।तहसीलवार समीक्षा में इगलास में 31, कोल में 24, खैर में 11 और गभाना एवं अतरौली में 6-6 दावे लंबित पाए गए। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के अंतर्गत दावा प्रस्तुत करने की एक निर्धारित समयबद्ध प्रक्रिया है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दें।उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि दुर्घटना संबंधी प्रकरणों में आवश्यक जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि पात्र परिवारों के दावों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए और अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में संबंधित विभागीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों को लंबित दावों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!