समाज कल्याण सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क दिए जा रहे रोजगार प्रशिक्षण
कोई भी हुनर सीखे पूरी लगन के साथ सीखें और भविष्य को सुंदर बनाएं.संध्या रानी बघेल

अलीगढ़।समाज कल्याण सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा जनपद अलीगढ़ में बच्चों एवं महिलाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए निरूशुल्क रोजगार प्रशिक्षण सिलाईएफैशन डिजाइनिंगएमेहंदीए ब्यूटीशियन एवं डांस 22 मई से अनवरत लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय हरी नगर में योग्य टीचरों द्वारा पूर्ण लगन एवं मनोयोग के साथ दिया जा रहा है।

यहां पर प्रशिक्षण के अंतिम चरण में जिला समाज कल्याण अधिकारी ;विकासद्ध संध्या रानी बघेल ने अपने लेखाकार हरिशंकर पोरवाल के साथ प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर विजिट किया जिसमें उन्होंने सिलाई प्रशिक्षण का बारीकी के साथ प्रशिक्षक एवं बच्चों से जानकारी ली तथा फाइल को देखा।इतना ही नहीं उसको देख कर उन्होंने प्रशिक्षकों की योग्यता की काफी सराहना की साथ ही ब्यूटीशियन के अंतर्गत देश के विभिन्न परिधानों में सजी हुई बच्चियों को देखा तथा छोटे छोटे बच्चों का डांस देखकर मंत्रमुग्ध हो गई।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कोई भी सीखें परंतु पूरी लगन निष्ठा के साथ व अपने भविष्य को सुंदर बनाएं और उन्होंने संस्थान के अध्यक्ष राजेश गौड़ सहित पूरी टीम को प्रशिक्षकों को एवं बच्चों व महिलाओं को बधाई दी तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर समाज कल्याण विभाग में कार्यरत लेखाकार हरिशंकर पोरवाल ने संस्थान के सामाजिक क्षेत्र में नेक कार्य करने के लिए बधाई दी।वहीं संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ ने बताया इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव के गरीबी की रेखा के सबसे पीछे खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाना है। छात्राओं एवं महिलाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए विभिन्न रोजगार प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें पूरी जानकारी दी गई तथा अपने पैरों पर खड़े होने का हुनर दिलाया है साथ ही बच्चों एवं महिलाओं को भी आश्वस्त किया जब भी उन्हें किसी प्रकार की जानकारी एवं मदद मदद की आवश्यकता होगी संस्थान उनके साथ खड़ा मिलेगा।इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ श्री बघेल एवं श्री पोरवाल जी का स्वागत व सम्मान पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।इस अवसर पर केंद्र प्रभारी एवं सिलाई फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षिका स्वाति शर्माएब्यूटीशियन प्रशिक्षिका अंजली वर्माएमेहंदी प्रशिक्षिका ईशा एवं डांस प्रशिक्षिका सृष्टि का विशेष सहयोग रहा



