विदेश

18 घंटे से किसान हाईवे पर डटे हैं। किसानों की रात भी हाईवे पर गुजरी है

किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे पर सोमवार की दोपहर से धरना दिया है

किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे पर सोमवार की दोपहर से धरना दिया है। बीते 18 घंटे से किसान हाईवे पर डटे हैं। किसानों की रात भी हाईवे पर गुजरी है। खाना-पीना और सोना भी हाईवे पर ही हुआ है। किसानों के साथ नेता राकेश टिकैत भी डटे हुए हैं। इस धरने के कारण हाईवे पर जाम लग गया है।

आपको बता दे की किसानों का यह प्रदर्शन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सोमवार को हुए किसान महापंचायत के बाद से चल रहा है। हालांकि सरकार ने इसपर अब तक कोई प्रतिक्रिया नही दी है, ना ही बातचीत की पहल की है।

किसानों को रिहाई दी जाए वरना पूरे देश में होगा आंदोलन

किसान नेता सुरेश कौत का कहना है कि ‘हमारी प्रशासन के ज़रिए सरकार के साथ बात चल रही है। उन्होंने बताया कि सही दिशा में चीजें जा रही हैं। हमने समय दिया है कि स्थानीय कमेटी के साथ समझौता करे। साथ ही राज्य सरकार की दो मांगें हैं कि सूरजमुखी के बीज पर एमएसपी और हिरासत में लिए गए किसानों को रिहाई दी जाए। वरना इस आंदोलन में राष्ट्रीय मुद्दे जुड़ जाएंगे और पूरे देश में आंदोलन होगा। हमें जाम लगाने का कोई शौक नहीं है।’

प्रदेश सरकार कर रही तानाशाही

किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि ‘मांगों को लेकर अब 14 जून को हरियाणा बंद करने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान दिल्ली में दूध-सब्जी भी नहीं जाएगी। रोड-रेल सभी को बंद किया जाएगा। रमेश दलाल ने कहा कि ‘प्रदेश सरकार तानाशाही कर रही है। पीछले नौ साल में मुख्यमंत्री ने किसी प्रस्तावित मूल्य को नहीं बढ़ाया।’ गोहाना पहुंचे भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल ने गोहाना में खाप चौधरियों और किसान नेताओं के साथ बात की और कहा कि ‘14 जून के हरियाणा बंद करने को सफल बनाने के लिए वो सभी खापों के प्रतिनिधियों से मिल रहे हैं।’

गोहाना में मलिक खाप के कार्यकारी अध्यक्ष मालिक राज मलिक से जाकर मिले। इन्होंने संयुक्त रूप से जनता को आह्वान किया कि बृजभूषण की गिरफ्तारी, करवाने के लिए 14 जून के हरियाणा बंद कराने को सफल बनाना बहुत जरूरी है। इस दौरान कोई भी एमरजेंसी सेवा को नहीं रोका जाएगा। सभी जनहित की 25 मांगों को पूरा करवाने के लिए रमेश दलाल ने खाप और जनता के सामने हरियाणा को बंद करने का प्रस्ताव रखा था।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!