अचलताल गणेश मंदिर में 13वें दिन निकली गजानंद की नगर भ्रमण यात्रा,
राजघाट पर गंगा स्नान के बाद लौटे मंदिर

अलीगढ़। अचल सरोवर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर चल रहे 14 दिवसीय 57वें गणेश महोत्सव के 13वें दिन शुक्रवार को गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई।मंदिर महंत विनय नाथ जी महाराज ने बताया कि परंपरा के अनुसार शुक्रवार को भगवान गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्हें मोदक का भोग लगाया गया। अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए भगवान की प्रभात फेरी के रूप में नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई।यात्रा के बाद भगवान को गंगा स्नान के लिए राजघाट ले जाया गया। वहां पीली / मुल्तानी मिट्टी और गंगाजल से विधिपूर्वक स्नान कराने के बाद पुनः मंदिर में स्थापित किया गया। मान्यता है कि गणेश जी को हमेशा के लिए घरों में स्थापित करने से सुख-समृद्धि आती है।राजघाट पर विशाल भंडारे का आयोजन बहजोई के भक्तों के द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय, दीपका वार्ष्णेय, कामिनी, कृपा देवी, , मोना, मानसी,दीपक वार्ष्णेय ,अजय सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।



