राजनीति

गिहार समाज अधिवेशन का हुआ आयेाजन

जाति कंजड शब्द के स्थान पर किया जाये गिहार शब्द से सम्वोन्धित

अलीगढ थाना बन्नादेवी क्षेत्र अन्तर्गत गली न2 गिहार नगर खैर रोड बाई पास पर विशाल गिहार समाज का विशाल अधिवेशन आयोजित किया गया जिसमें अलीगढ सहित अन्य जनपदों से भी गिहार समाज के एकत्रित हुये

अधिवेशन के दोरान बक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त करते हुये बताया कि उ० प्र० राज्य अनु० जाति सूची में क्रमांक 42 पर अंकित गालीसूचक शब्द कंजड़। कंजर के स्थान पर गिहार । गिहारा शब्द प्रतिस्थापित किया जाये

साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री से मांग करते हुये कहा कि हमारा समाज उ0 प्र0 में गिहार। गिहारा नाम से जाना जाता है परन्तु उ० प्र० अनु० जाति की सूची में हमें क्रम सं 42पर  कजड़ कंजर जाति नाम से सूचीबद्ध किया गया है जोकि अत्यन्त अपमानजनक एवं गाली सूचक है तथा शासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र इसी अपमान जनक शब्द से प्रदान  निर्गत किया जाता है।

जिसके कारण हमारा समाज सार्वजनिक रूप से अपने आपको अत्यन्त लज्जित एवं अपमानित महसूस करता है तथा शिक्षण संस्थानों आदि में भी हमारे बच्चो को अत्यन्त अपमानित हेाना पडता है जो कि बहुत ही निन्दनीय है इससे हमारे समाज के बच्चों पर गहरा प्रभाव पडता है ।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!