शिक्षा

पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास शिक्षण संस्थान निर्माण योजना में दें प्रस्ताव

अलीगढ़ – जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया है कि अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण योजना (केन्द्र पोषित) के अन्तर्गत राजकीय शिक्षण संस्थाओं यथा मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेजों को प्राथमिकता, देते हुये पॉलिटेक्निक, आई0टी0आई, महाविद्यालयों से छात्रावास निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगे गये हैं।

उक्त के क्रम में उन्होंने जनपद के समस्त राजकीय शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्यों एवं प्रबन्धकों निर्देशित किया है कि यदि आपके संस्थान को अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की आवश्यकता है, तो 4 प्रतियों में प्रस्ताव कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, कक्ष सं0 7 प्रथम तल विकास भवन अलीगढ़ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अन्य जानकारी किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय में आकर प्राप्त कर सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!