अलीगढ़

नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को बताईं सरकारी योजनाएं

सेवा संकल्प अभियान के तहत इगलास विधानसभा में संस्कृति विभाग की पहल, कलाकारों ने मनोरंजन के साथ दिया जागरूकता का संदेश

अलीगढ़ : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा इगलास के दयानन्द इंटर कॉलेज कैमथल गोंडा में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं प्रभावी नाटकीय प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी, लाभार्थीपरक एवं विकासपरक योजनाओं की विद्यालयों, बस स्टैंड और पैंठ बाजार में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई।
कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का पात्रता के अनुसार लाभ लेने, उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी रखने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया। मनोरंजन के साथ प्रस्तुत किए गए नुक्कड़ नाटक ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और योजनाओं की जानकारी को सहज एवं सरल तरीके से आमजन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में आसानी से समझ में आती है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा नाटकीय प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों सहित आम जनमानस तक सरकार की योजनाओं एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!