अलीगढ़

देवछठ मेला में विराट कुश्ती दंगल 2026 का भव्य शुभारंभ

भाजपा के वरिष्ठ नेता आर.पी. सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया दंगल का उद्घाटन, हजारों दर्शकों ने तालियां बजाकर बढ़ाया पहलवानों का उत्साह

अलीगढ़। श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति द्वारा आयोजित देवछठ मेला में विराट कुश्ती दंगल 2026 एवं खेल महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता आर.पी. सिंह ने अखाड़े में पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे और उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति के अध्यक्ष ठाकुर गहराज सिंह, महामंत्री ऋषि ओम शर्मा एवं कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने विधि-विधान से दंगल भूमि का पूजन किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि आर.पी. सिंह ने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर उनका हाथ मिलवाया और विराट कुश्ती दंगल के शुभारंभ की घोषणा की।
दंगल प्रभारी लतेश चौधरी ने मुख्य अतिथि आर.पी. सिंह तथा विशिष्ट अतिथियों स्वामी ओमकार एवं देवेंद्र सिंह राघव का पगड़ी पहनाकर एवं गदा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। दंगल का संचालन कंछी पहलवान ने किया।


रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां
दंगल में विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले हुए। 4100 रुपये की कुश्ती भोला ऐदलपुर और टाइगर नोएडा के बीच हुई। वहीं 3100 रुपये की कुश्ती लवली नोएडा और अज्जत सम्भल के बीच लड़ी गई। इसके अलावा विशाल मई और अन्नू महादेव के बीच भी जोरदार मुकाबला हुआ।
दंगल में गिरीश नोएडा और विशाल मई, चेतन कुटवारा और अरनेश अक्सौली, सर्वेश पहलवान अक्सौली और कालू पहलवान महादेव तथा करन पहलवान बेसवां और रोहित पहलवान के बीच भी कुश्ती के मुकाबले हुए। अखाड़े में उतरे पहलवानों ने अपनी दमदार कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
कुश्तियों के दौरान पहलवानों ने दांव-पेंच और जोर आजमाइश से दर्शकों को रोमांचित किया। मुकाबलों के दौरान अखाड़े के चारों ओर मौजूद हजारों कुश्ती प्रेमी लगातार तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे। कई मुकाबलों में दर्शकों की उत्सुकता चरम पर दिखाई दी और शानदार दांव लगने पर पूरा दंगल परिसर तालियों से गूंज उठा।
आयोजन समिति ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
दंगल के आयोजन में सहयोग करने वाले प्रमुख लोगों में संजय शर्मा, राजकुमार बघेल, राजकुमार शर्मा, राकेश बघेल, राजू शर्मा, सुरेंद्र प्रधान, ताराचंद शर्मा, रवि कुमार बघेल, अजय शर्मा, बंटा सिंह ल्यौसरा, पंकज सिंह उर्फ कालू सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर नवीन गुप्ता मामा, बिशनचंद्र राना, नीलेश उपाध्याय, राकेश चौधरी, गुरजीत सिंह, वीरू पहलवान, बुद्धा पहलवान, राजकुमार चौधरी सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
दंगल प्रभारी लतेश चौधरी ने बताया कि देवछठ मेला में आयोजित विराट कुश्ती दंगल का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय कुश्ती को बढ़ावा देना तथा युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं दंगल देखने पहुंचे हजारों दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!