गंगेरवाल जैन सभा के होली मिलन समारोह में अबीर-गुलाल लगाकर दी हाेली पर्व की शुभकामनाएं
अलीगढ़। रविवार को कृष्णापुरी स्थित बाबूलाल जैन इण्टर कॉलेज में गंगेरवाल जैन सभा एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन

अलीगढ़। रविवार को कृष्णापुरी स्थित बाबूलाल जैन इण्टर कॉलेज में गंगेरवाल जैन सभा एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल एवं गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
वहीं अध्यक्ष राजीव जैन ,उपाध्यक्ष हेमंत जैन ने कहा कि भाईचारे व एकता का प्रतीक होली पर्व में उमंग,उत्साह, आत्मीयता,स्नेह और आनंद के रंगों की बरसात होती है। महिला प्रकोष्ठ द्वारा संगीतमय हाऊजी गेम, कपल गेम,बच्चों के आकर्षक गेम कराएं गए और कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा निकाले गए एवं विजयी व्यक्ति, कार्यक्रम सहयोग कर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी ने स्वादिष्ट भोजन एवं चाट पकौड़ी का जमकर लुत्फ उठाया साथ ही साथ होली के धुनों पर सभी लोग थिरकते नजर आए। संस्था के।मंत्री नीरज जैन , कोषाध्यक्ष हरिकांत जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। मयंक जैन, पवन जैन का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर कार्यक्रम ,प्रद्युम्न कुमार जैन, पंकज जैन,प्रदीप जैन, यतीश जैन, नवनीत जैन,कुणाल जैन,अनिल मोहन सिंह जैन, यतेंद्र जैन,प्रमेंद्र जैन,मनोज जैन,गौरव जैन,सुनील जैन,प्रशांत जैन ,दीपक जैन,विशाल जैन,मधु जैन,पूर्वी जैन,अर्चना जैन,मोना जैन,अंजली जैन,नीता जैन,ऋतु जैन आदि भारी संख्या में समिति के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।



