अलीगढ़

मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की  

पेंट एवं पोलिस करने वाले, जस्ते और पीतल की भट्टी पर कार्य करने वाले लोगों में टीबी लक्षणों की कराई जाए जांच

अलीगढ़  मा0 कोल विधायक श्री अनिल पाराशर एवं जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जिले में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत इलाज प्राप्त कर रहे मरीजों को वृहद स्तर पर पोषण पोटली वितरण करने पर जोर दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नीरज त्यागी ने बताया कि जिले में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार पोषण पोटली वितरण के लिए दिन निर्धारित किये गये हैं और उस दिन इलाज ले रहे क्षय रोगियों को निक्षय मित्रों के साथ समन्वय करते हुए पोषण पोटली वितरण कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले में इलाज ले रहे सभी क्षय रोगियों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले निक्षय पोषण योजना की धनराशि समय रहते हुए उनके बैंक खाते में चली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोगियों के परिवार के सभी सदस्यों की टीबी के लक्षणों की स्क्रीनिंग (दो सप्ताह या उससे अधिक की खांसी, खांसी में बलगम या बलगम में खून आना, वजन कम होना, भूख न लगना, या किसी क्षय रोगी के संपर्क में रहना) अनिवार्य रूप से कराऐ। डीएम ने कहा कि इसके साथ ही उनकी एचआईवी, यूडीएसटी(रिफामसिन रेजिस्टेंस टेस्ट), पब्लिक हेल्थ एक्शन जरुर करवाएं और ग्राम पंचायत को टीबी फ्री करवाने पर जोर देते हुए इसी माह कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

मा0 कोल विधायक श्री अनिल पाराशर ने कहा कि पेंट एवं पोलिस करने वाले, जस्ते और पीतल की भट्टी पर कार्य करने वाले लोगो की अधिक से अधिक टीबी लक्षणों की जांच कराई जाए जिससे ऐसे लोगों में टीबी का पता लग सके। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही प्रधानमंत्री द्वारा दिये लक्ष्य वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत को प्राप्त किया जा सकता है।समीक्षा बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 राहुल शर्मा, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 इमरान हसन सिद््दीकी, जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार, जिला टीबी एचआईवी समन्वयक नईम अहमद, अरविंद कुमार, जिला पीपीएम समन्वयक पीयूष अग्रवाल व डेविड कुमार शाही के साथ ही जेके सीमेंट, वन्डर सीमेंट, अल्ट्रा टेक सीमेंट, शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल, साईं श्री एजुकेशन एवं वेलफेयर, प्रथम दायित्व फाउंडेशन, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जनपद को मिले 05 नये चिकित्सक:

जिले को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं 15 वें वित्त आयोग के तहत 05 नये चिकित्सक और मिल गये हैं, इससे अवश्य ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार देखने को मिलेगा। बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार में मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर एवं जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने चयनित 05 चिकित्सकों – डा0 गुलफ्सा खातून, डा0 रचित, डा0 आदित्य सिंह, डा0 सामिया किरमानी एवं डा0 दीपा सिंह को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!