अलीगढ़

अलीगढ़ में महिला घर में पति, सास और बच्चों को बेहोश करके घर से प्रेमी संग फरार हो गई

13 मई 2013 को मेरठ की चौधरी कालोनी निवासी महिला के साथ हुई थी

अलीगढ़ में  रील बनाने की शौकीन एक महिला घर में पति, सास और बच्चों को बेहोश करके घर से प्रेमी संग फरार हो गई। महिला घर पर रहते हुए रील बनाती थी। एक युवक के संपर्क में आ गई थी।युवक से महिला की बात शुरू हो गई थी। वह पूरे-पूरे दिन बात करती रहती थी। इसी बीच महिला घर से फरार हो गई। महिला के गायब होने के बाद अब उसका पति और परिवार के लोग लगातार उसे ढूंढ रहे हैं। लेकिन, 4 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद पीड़ितों ने थाने पहुंचकर गुहार लगाई है।गांधीपार्क के दुबे पड़ाव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी शादी 13 मई 2013 को मेरठ की चौधरी कालोनी निवासी महिला के साथ हुई थी। दोनों का वैवाहिक जीवन काफी बेहतर चल रहा था। उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन, इसी बीच उनकी पत्नी को रील बनाने का शौक चढ़ गया।महिला पूरे-पूरे दिन रील बनाती रहती थी। इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच काफी विवाद भी होता रहता था। पत्नी की रील पर एक लड़का कमेंट किया करता था। फिर दोनों की बात शुरू हो गई। उसने अपनी पत्नी को युवक से बात करते हुए भी पकड़ लिया था, जिसके बाद दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था।पूरे घर को बेहोश करके हुई फरारपति ने आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी को काफी समझाता था। लेकिन, वह नहीं मानी। 30 अप्रैल 2025 को उसने पूरे घर को खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर खिला दी। जब सभी लोग बेहोशी की हालत में सो गए, तब देर रात 3 बजे महिला घर से निकली और फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में उसकी पत्नी किसी युवक के साथ जाती हुई नजर आ रही है। घर से जाते समय वह अपने साथ सारा सामान भी ले गई है।पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में उसकी पत्नी किसी युवक के साथ जाती हुई नजर आ रही है। घर से जाते समय वह अपने साथ सारा सामान भी ले गई है।जब वह लोग सुबह उठे तो उन्हें महिला के फरार होने की जानकारी मिली। पीड़ित ने बताया कि महिला के जाने के बाद उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।पुलिस को तहरीर का इंतजार गांधीपार्क थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। अभी कोई लिखित तहरीर नहीं हुई है। महिला की तलाश की जा रही है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!