श्री राम कथा में श्री राम जन्म की कथा सभी भक्तों को सुनाई, ये चमक ये दमक, मेरे झौपड़े के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे
अवध में बाजे आज बधाई भजनों पर जमकर झूमे भक्त, कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी भजन पर जमकर झूमी रिचा शर्मा

अलीगढ़:- महानगर के रामघाट रोड स्थित स्वर्ण जयंती नगर, शिवाजीपुरम काॅलोनी पार्क में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जो कि अपने तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन की कथा में कथा व्यास श्रद्धेय राधे तन्नू महाराज ने श्री राम जन्म की कथा सभी भक्तों को सुनाई। ये चमक ये दमक सब तुम ही से है, मेरे झौपड़े के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे, मेरे राम से दिल क्यों लगाया है ये मैं जानूं या तू जाने, अवध में बाजे आज बधाई आदि भजनों पर सभी भक्त जमकर झूमे। कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी भजन पर रिचा शर्मा ने जमकर किया नृत्य। रिचा शर्मा ने बताया कि हम सभी को राम कथा को न सिर्फ सुनना चाहिए उसको अपने जीवन धारण करना चाहिए। तो वहीं इति वार्ष्णेय ने बताया कि हम सभी को राम के आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। जिस प्रकार से श्री राम जी ने अपने माता-पिता की आज्ञा स्वीकार की ठीक उसी प्रकार से हमें भी माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर हेमन्त भारद्वाज, मनोज भारद्वाज, रिन्कू शर्मा, रेखा शर्मा, रिचा शर्मा, कुलदीप गौड़, अगम अग्रवाल, आकाश भारद्वाज, अनुरुद्ध सिंह, गोविंद मिश्रा, मोनिका भारद्वाज, नीतू पुन्डिर, स्नेहा गौड़, नरेश कुमार राघव, पवन चौहान, मनोज राघव, नीरज गुप्ता, रेखा शर्मा, मीना मिश्रा, लोकेश पाल सिंह उपस्थित रहे।



