उत्तरप्रदेश
Related Articles
Check Also
Close
-
शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्डMarch 22, 2026
आरोप है कि तत्कालीन उचौलिया थानाध्यक्ष ने उस वक्त कार्रवाई के बजाय पीड़ित को ही मनोचिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दी थी। ऊचौलिया थाने के गांव ढंढेल-मुस्तफाबाद निवासी समाजवादी युवजन सभा के विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष रमेश यादव की मंगलवार की रात करीब दो बजे लाठी-डंडों व धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। पड़ोसी गांव के हमलावरों ने उसके भतीजे शुभम पर भी हमला किया और मरा समझकर छोड़ गए। बुधवार की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के दूसरे भतीजे पवन ने बताया कि आरोपियों से चुनावी रंजिश थी। करीब छह माह पूर्व सिंचाई के पानी को लेकर भी विवाद हुआ था।शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। विवाद के करीब 15 दिन बाद आरोपी नेत्रपाल ने फेसबुक पर रमेश को धमकी भरा संदेश भेजा था। पवन का कहना है कि धमकी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी मगर तत्कालीन थानाध्यक्ष ने कार्रवाई के बजाय उसके चाचा को ही मनोचिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दे डाली।