अलीगढ़

14 दिवसीय गणेश महोत्सव को देखते हुए अचलताल गणेश मंदिर के आसपास से हटवाया अतिक्रमण

प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर अचलताल पर शुरू हो रहे 14 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव को देखते हुए मंदिर के आसपास से अतिक्रमण हटवाया गया

अलीगढ़। प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर अचलताल पर शुरू हो रहे 14 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव को देखते हुए मंदिर के आसपास से अतिक्रमण हटवाया गया नगर निगम परिवर्तन दल के प्रभारी एमपी सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई। मंदिर के आसपास सड़क पर लगे ठेले, खोखे और अवैध रूप से रखे सामान को हटाया गया ताकि मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। अतिक्रमण के कारण जाम और अव्यवस्था फैलती है, इसी को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!