अलीगढ़

अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टि गत नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ के सेक्टर वार्डन ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

शहर के विभिन्न थानों में लगाई गई नागरिक सुरक्षा कोर्स सिविल डिफेंस के जवानों की ड्यूटी

अपर जिलाधिकारी नगर श्री अमित कुमार भट्ट महोदय के आदेशानुसार एवं उप नियंत्रक श्री मुनेश कुमार गुप्ता महोदय एवं वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक श्रीमती संगीता त्रिपाठी महोदया के निर्देशन में तथा ( प्रभारी नागरिक सुरक्षा अलीगढ़) श्री सी. पी. सिंह सिंह महोदय की देखरेख में अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए नागरिक सुरक्षा जनपद अलीगढ़ में कार्यरत सेक्टर वार्डन की ड्यूटी महानगर के अंतर्गत आने वाले समस्त थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से लगाई गई। महानगर के समस्त थाना प्रभारी के द्वारा दिए गए ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात रहकर सिविल डिफेंस के जवानों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर पूर्ण मेहनत और लगन से सुरक्षा व्यवस्था को संभाला ।

महानगर के समस्त थाना प्रभारी के द्वारा दिए गए ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात सिविल डिफेंस के जवानों को ( प्रभारी नागरिक सुरक्षा अलीगढ़) श्री सी. पी. सिंह महोदय एवं (उप प्रभारी नागरिक सुरक्षा अलीगढ़ ) योगेंद्र सिंह एवं सेक्टर वार्डन योगेश कुमार,ऋषिपाल सिंह कल्पना ,पूनम ,वीरेंद्र सिंह ने प्रत्येक ड्यूटी पॉइंट पर जाकर चेक किया और
थाना प्रभारी के साथ पैदल फ्लैग मार्च भी किया ।प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर सिविल डिफेंस के जवान मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात पाए गए । सिविल डिफेंस के जवानों की ड्यूटी को देखकर अपर जिलाधिकारी महोदय एवं उप नियंत्रक महोदय एवं वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक महोदया ने प्रशंसा व्यक्त की है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!