अलीगढ़

महिला समन्वय समिति हरिगढ महानगर के तत्वावधान में आयोजित तरुणी सम्मेलन का शुभारंभ

डाॅ मणि भार्गव जी ने तरुणियों के स्वस्थ रहने दैनिक खान पान, जीवन शैली, विभिन्न बीमारियो सै बचाव पर चर्चा

महिला समन्वय समिति हरिगढ महानगर के तत्वावधान में आयोजित तरुणी सम्मेलन का शुभारंभ दीपप्रज्वलन मुख्य वक्ता प्रविणा सत्येन्द्र जी विद्यालंकार जी, कार्यक्रम अध्यक्षा डाॅ मणि भार्गव जी प्रसूति एवं रोग विशेषज्ञ, डाॅ अंशु सक्सैना, सर्जना सिंह सी ओ बरला जी के द्वारा किया गया। डाॅ निशा शर्मा जी के द्वारा तरुणी सम्मेलन की भूमिका, महत्व को वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे विस्तार से बताया।
मुख्य वक्ता प्रविणा सत्येन्द्र विद्यालंकार जी ने आधुनिक होने की आवश्यकता है न कि पश्चिमीकरण अपनाने की, वीरांगना हु वीरांगना का श्रंगार कराने आयी हुं, भारत की महान नारियों के पदचिन्ह,  आध्यात्म का अर्थ उचित अनुचित का फर्क,  अश्लीलता से बचना, कुटुम्ब प्रबोधन पर , ग्लैमरससे बचना ,सनातन धर्म अपनाना,इत्यादि पर बेहद कुशल व्यक्तव्य दिये।
 डाॅ मणि भार्गव जी ने तरुणियों के स्वस्थ रहने दैनिक खान पान, जीवन शैली, विभिन्न बीमारियो सै बचाव पर चर्चा की।
इसके पश्चात कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की राधा, सुकृति,सोनी व शिखा ने वैदिक मंगलाचरण व शंखनाद के साथ प्रारम्भ किया , उ.प्रा.बढौली फतेह खां की बालिकाओं ने योग प्रदर्शन , तान्या मान्या तरुणियों के द्वारा तलवार प्रदर्शन,  उर्वशी शर्मा के द्वारा महिषासुर स्त्रोत पर मोहक प्रस्तुति की गयी।मुख्य वक्ता ने डाॅ अंशु सक्सैना ने बालिका स्वास्थ्य,  खान पान, मासिक धर्म ,स्वस्थ रहने के लिए खान पान इत्यादि के बारे में बताया।
सी ओ बरला ने सभी तरुणियों को साइबर क्राइम,   मीडिया का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करने, किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए क्या करें  मार्गदर्शन किया। ईशा अरोरा (ब्लेक बैल्ट) ने आत्म सुरक्षा हेतु अद्भुत त्वाईक्वाडो प्रदर्शन किया।
ए एम यू की विद्यार्थी हर्षिता जी ने अपने विचार व्यक्त किये। सरस्वती विद्या मन्दिर की बालिका भक्ति व तनिषा ने अपने विचार व्यक्त किये। डाॅ इन्दिरा गुप्ता ने बीच बीच मे रामायण सम्बन्धी प्रश्नोत्तरी व पुरस्कार वितरण से श्रोता तरुणियों को  बांधे रखा।
 मोनिका गुप्ता जी के द्वारा आत्मरक्षा का अद्भूद प्रदर्शन  रहा। डी एस ऑडिटोरियम मे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके निर्णायक डाॅ नीरु वार्ष्णेय व डा गुन्जन जी रहीं।महाविद्यालय मे हुयी कला प्रतियोगिता  के निर्णायक मंडल मे डा नीलम श्रीवास्तव, डा हेमलता जी,डाॅ नीलम शर्मा एस जे डी,डा वीना शर्मा, डा नीलम शर्मा, नीलम पाराशर जी रहे।
 डाॅ सुलक्षणा शर्मा जी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम का बेहद सुन्दर ,समांबाधने वाला बेहतरीन कुशल संचालन डाॅ प्रतिभा सारस्वत के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में आई आई एम टी काॅलेज, अलीगढ इन्जीनियरिंग काॅलेज,  चौधरी चरण सिंह काॅलेज, शिवदान सिंह महाविद्यालय,  टीकाराम महाविद्यालय,  विवेकानंद काॅलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, ज्ञान महाविद्यालय, वार्ष्णेय महाविद्यालय,  डी एस महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर आगरा मार्ग, सरस्वती विद्या मंदिर खैर रोड, सरस्वती विद्या मंदिर गुडियाबाग , शन्नो रानी महाविद्यालय, ए एम यू महाविद्यालय,श्री राम विद्या मन्दिर,एस जे डी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की शिक्षिका व छात्राओं  का विशेष योगदान रहा। दीपू शर्मा पार्षद,  रुचि गोटेवाल ,पल्लवी  नवमान, बिन्दु शर्मा कार्यक्रम प्रचार प्रमुख,दुर्गेश वार्ष्णेय, दीपिका वार्ष्णेय, दर्शना,ममता गुप्ता, मन्दाकिनी शर्मा, कुसुम सैगर, पूर्व महापौर शकुन्तला भारती, कल्पना, महक, नन्दिनी, तनिष्का, तनिषा,महक शर्मा, महक माहौर, आशी वार्ष्णेय, जागृति वार्ष्णेय , गीता मित्तल, निशा वार्ष्णेय,  मंजू वार्ष्णेय,  सपना पासवान, कविता कर्मचंदानी महिला मोर्चा महामंत्री , दया शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष, रुचि वार्ष्णेय ,गौरी पाठक, प्रीति गुप्ता, प्रतिमा वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय,गीता मित्तल ,पूजा अग्रवाल के द्वारा अतिथियों का स्वागत व कार्यक्रम पूर्ण कराने में कुशल योगदान किया गया।
कार्यक्रम में संघ बन्धु व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!