अलीगढ़

देश भक्ति गीतों पर गुंजा कृष्णांजलि सभागार

देशभक्ति का गीत ए मेरे प्यारे वतन गाकर सभी दर्शकों को आकर्षक उपहार दिया तथा लकी ड्रॉ द्वारा पर्ची निकाल कर विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया

अलीगढ़ राजकीय औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी के कृष्ण अंजलि नाट्य शाला में समाज कल्याण सेवा संस्थान कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ,मुख्य अतिथि प्रमेंद्र गौतम , राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राजेश गौड़ ,डॉ संजीव कुमार ,डॉक्टर तेज दत्त भारद्वाज ,डॉ अनुज गोविंद संरक्षक देव प्रकाश गुप्ता ,विनीत गर्ग बी डी के ग्रुप, इंजीनियर वी डी गुप्ता, संरक्षक सरदार भूपेंद्र सिंह , महामंत्री राकेश कुमारशर्मा ,डी डी शर्मा ,सीमा सक्सेना, राजेश शर्मा एवं संयुक्त रूप से किया तथा माल्यार्पण भी किया

इसी क्रम में विशाल नारायण शर्मा वी निधि वार्ष्णेय ने एक से बढ़कर एक पुराने गीतों को गाकर तालियां बटोरी आनंद वर्धन ने सरस्वती वंदना की डॉ संजीव कुमार ने देशभक्ति का गीत ए मेरे प्यारे वतन गाकर सभी दर्शकों को आकर्षक उपहार दिया

तथा लकी ड्रॉ द्वारा पर्ची निकाल कर विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया धार्मिक गीत प्रस्तुत कर धार्मिक माहौल कर दिया समझ में विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश हरि द्विवेदी अजयवर्धन आचार्य , मदुरेश हरि द्विवेदी,विनायक गौड़ उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, स्वाति शर्मा, आकाश,लक्ष्य गौड़,साक्षी पंडित ,प्रियांशी, इकबाल अहमद, प्रभात शर्मा ,मनीष सक्सेना, हरिशंकर पोरवाल शांति देवी बाल विद्यालय ने एक से बढ़कर गीत प्रस्तुत किया मुख्य अतिथि बच्चों को आशीर्वाद देकर शील्ड सहित सम्मानित किया कार्यक्रम अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम संयोजक राजेश गौड़ ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण ,पटका स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक राजेश गौड़ ने सभी का आभार प्रकट किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!