ला’ शेफ मल्टी क्यूज़ीन रेस्टोरेंट में साउथ इंडियन फ़ूड फ़ेस्टिवल का भव्य उद्घाटन
ला शेफ से गोविंद सिंह रावत, मैनेजर मोहम्मद ज़ीशान, साजिद , सुरजीत पुंडीर एवं अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे

अलीगढ़, : अलीगढ़ के प्रसिद्ध ला’ शेफ मल्टी क्यूज़ीन रेस्टोरेंट में साउथ इंडियन फ़ूड फ़ेस्टिवल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उद्घाटन एडीएम पंकज कुमार ने किया। उनके साथ ला शेफ से गोविंद सिंह रावत, मैनेजर मोहम्मद ज़ीशान, साजिद , सुरजीत पुंडीर एवं अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।रेस्टोरेंट को दक्षिण भारतीय परंपरा और संस्कृति के रंगों से सजाया गया था। मेहमानों ने शास्त्रीय कर्नाटक संगीत की धुनों के बीच स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।उद्घाटन के दिन विशेष रूप से तैयार किए गए व्यंजनों में शामिल थे – फैमिली डोसा, वडा सांभर, मैसूर डोसा, इडली सांभर, उत्तपम, रस्सम-पापड़ ,फ़िल्टर कॉफी औरअन्य साउथइंडियन व्यंजन। प्रत्येक ऑर्डर पर कॉम्प्लिमेंट्री आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक भी उपलब्ध रही।रेस्टोरेंट प्रबंधन ने बताया कि केवल ₹149 में यह व्यंजन उपलब्ध है और यह उत्सव पूरे दिन सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चला।ला’ शेफ के संचालकों ने कहा – “हम इस फ़ूड फ़ेस्टिवल के माध्यम से अलीगढ़ में दक्षिण भारत के असली स्वाद और परंपरा को प्रस्तुत करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि यह आयोजन सभी फ़ूड लवर्स के लिए यादगार साबित होगा।”उद्घाटन दिवस पर भारी संख्या में फ़ूड लवर्स और मेहमानों ने शिरकत की और कार्यक्रम को सफल बनाया।



