अलीगढ़

वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर 22 फरवरी को कृष्णांजलि में

शिविर में वादकारियों व आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता एवं लाभार्थियों को शासकीय योजनाओं का दिया जाएगा लाभ

अलीगढ़ : माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे से कृष्णांजलि नाट्यशाला में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में न्याय विभाग के न्यायाधीश, समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे और वादकारियों व आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता एवं लाभार्थियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे।नोडल अधिकारी वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर और प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतिभा सक्सेना ने उक्त जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है िकवह शिविर से पूर्व लाभार्थियों को चिन्हित कर ससमय उसकी सूची उपलब्ध करा दें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!