अलीगढ़

कृष्ण अंजलि मंच पर महाराजा सैनी महात्मा ज्योतिबा राव फुले संस्था संस्कृटिक सम्मेलन तथा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभमां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह तथा भाजपा युवा नेता आकाश सूर्यवंशी ने मंचासीन अतिथियों के साथ मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय सैनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमेर सिंह सैनी तथा संचालन पवन गांधी ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमेर सिंह सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ज्योतिबा राव फुले तथा माता सावित्रीबाई फुले के जीवन आदर्शो पर हम सबको चलना चाहिएमुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने मातृशक्ति का बढ़-चढ़ कर प्रोत्साहन करते रहने पर संस्था को आशीर्वाद एवं प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि भाजपा के युवा नेता आकाश सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि देश वीर जवानों से भरा पड़ा है आज पूरा विश्व भारत के विकास को देख रहा है तथा भारत के युवाओं की शक्ति पहचान रहा है

कार्यक्रम में न्यू जेनरेशन डांस स्टूडियो के कोरियोग्राफर सोनू एवं कीर्ति सिंह के नेतृत्व में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां से दर्शकों का मनमोहा। गुजरात के सिंगर हरीश सैनी व चारू शर्मा और राधा वैष्णवी ने भी अपने गीतों से लोगों को गुनगुनाने पर मजबूर किया। कुo कृष्णा आर्य ने गुरुकुल की छवि प्रस्तुत करते हुए अपने नृत्य के साथ संपूर्ण योगासन प्रस्तुत किये। संस्था पदाधिकारी तथा अतिथियों ने कलाकारों को नगद पुरस्कार से भी अलंकृत किया।कार्यक्रम में अतिथियों ने कैलेंडर विमोचन कर सभी दर्शकों को कैलेंडर वितरित किए गए। कार्यक्रम संयोजक विजेंद्र सैनी बीके ने अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आकाश सिंह सूर्यवंशी, नरेंद्र सिंह, चिराग चौधरी, अनमोल सिंह, भारत केसरी सचिन पहलवान, पवन गांधी, हैप्पी राजा, महेंद्र सिंह सैनी, डीके सिंह, सत्यवीर सिंह सैनी, राजेंद्र सिंह वैज्ञानिक विचारक, कवि राम सिंह, कृति सिंह, बंटू सैनी, भानु प्रकाश सैनी, शकील अहमद, मुकेश सैनी डिश, सागर सैनी, प्रेमलता सिंह, मंजली मौर्य आदि उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!