भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय पर वृहद बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
भारतीय जनता पार्टी के आगामी 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस के मद्देनज़र जिला कार्यालय पर एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया,

भारतीय जनता पार्टी के आगामी 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस के मद्देनज़र जिला कार्यालय पर एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौ कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अवध सिंह बघेल ने किया। इस दौरान स्थापना दिवस को उत्साह और संगठनात्मक मजबूती के साथ मनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में कार्यक्रम संयोजक के रूप में शिवनारायण शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं सह संयोजक के रूप में ठाकुर राकेश सिंह और अवध सिंह बघेल को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए शिवनारायण शर्मा ने स्थापना दिवस के महत्व और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने विस्तार से कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक विचार है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए देशभर में विकास और जनकल्याण की नई मिसालें स्थापित की हैं। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे स्थापना दिवस को सेवा भाव और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ मनाएं।
बैठक में स्थापना दिवस के पूर्व 31 मार्च को जिला स्तरीय बैठकों के आयोजन की जानकारी दी गई, वहीं 5 से 7 अप्रैल तक सभी कार्यालयों को फूल, रोशनी और रंगोली से सजाने, 6 अप्रैल को ध्वजारोहण और मिष्ठान वितरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराने और महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने का आह्वान किया गया।
6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा 8 और 9 अप्रैल को जिला स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें संगठन विस्तार, भाजपा की राजनीतिक भूमिका और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा होगी।
7 से 12 अप्रैल तक ग्राम और बस्ती संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत गांव-गांव जाकर स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, जनप्रतिनिधियों से संवाद और सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।
इस अवसर पर विधायक राजकुमार सहयोगी, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, ठाकुर शल्यराज सिंह, अनेकपाल सिंह ,ठाकुर सुरेश सिंह, आशीष गौड़, जितेंद्र गोविल, सुशील गुप्ता, संतोष शर्मा, चंद्रमणि कौशिक, गौरव शर्मा, ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह, चेयरमैन डीएस भारती, सरिता महेश्वरी, आशा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सभी ने एकजुट होकर स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प



