मंगलेश्वर महादेव मंदिर सुदामापुरी में महाशिवरात्रि के पर्व पर आयोजित होने वाले मंगलेश्वर महादेव झांकी एवं धार्मिक कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
भगवान मंगलेश्वर महादेव दूल्हे के भव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे

सुदामापुरी/स्थानीय क्षेत्र। मंगलेश्वर महादेव मंदिर सुदामापुरी में महाशिवरात्रि के पर्व पर आयोजित होने वाले मंगलेश्वर महादेव झांकी एवं धार्मिक कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आज हुई प्रेस वार्ता में आयोजकों द्वारा कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारियां साझा की गईं।इस अवसर पर बताया गया कि इस वर्ष मंगलेश्वर महादेव मंदिर सुदामापुरी पर 18 वां महाशिवरात्रि महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान मंगलेश्वर महादेव दूल्हे के भव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। बाबा महाकाल की सुसज्जित पालकी यात्रा में शामिल होगी, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र बनेगी।आयोजन में विभिन्न धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जिनमें राम, सीता, हनुमान, मां जानकी सहित अनेक देवी-देवताओं के स्वरूप देखने को मिलेंगे। बाहर से आए हुए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।इस भव्य आयोजन में लगभग 18 से 20 डोले एवं झांकियां सम्मिलित रहेंगी।प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की तिथियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 13 तारीख को हल्दी कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे से,14 को मेहंदी कार्यक्रम सांय 7 बजे से, 15 को बाबा की बारात (पालकी यात्रा) सांय 5 बजे से तथा 16 तारीख को विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया जाएगा।श्री पंच मंडल सेवा समिति के अध्यक्ष निखिल गुप्ता और मंदिर के आचार्य अमित कुमार भारद्वाज ने प्रेस वार्ता के माध्यम से क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। पूरे आयोजन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है। प्रेषक: पं. अमित कुमार भारद्वाज, निखिल गुप्ता, देवेंद्र उपाध्याय, नवनीत शर्मा,सोनू मित्तल,विपुल गौतम,प्रदीप,मोहित गुप्ता, रवि चौहान, सचिन,धर्मेंद्र,आकाश,विक्की लाइट,काकू मंगलेश्वर, केशव मंगलेश्वर, हर्षित अग्रवाल, शिवम सक्सेना



