महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं और कावड़ियों से नगर आयुक्त ने जाना व्यवस्थाओ का हाल
कावड़ियों के मार्ग पर अतिक्रमण करने वालो को नगर आयुक्त ने लगाई जमकर फटकार

क्वारसी से खेरेश्वर धाम तक 7 किलोमीटर नगर आयुक्त ने निगम व्यवस्थाओ का जाना हाल-कावड़ियों और पब्लिक से व्यवस्थाओ पर लिया फ़ीडबैक महाशिवरात्रि को देखते हुए अधीनस्थों को मुख्यालय से बाहर न जाने की नगर आयुक्त की हिदायत-नगर आयुक्त ने महाशिवरात्रि को देखते हुए निरस्त किये अधीनस्थों के अवकाशमहाशिवरात्रि पर निशुल्क होगी शौचालय की व्यवस्था- सेवा शिविर में महाशिवरात्रि के अवसर पर व्यवस्थाएं होंगी जीरो वेस्टनगर आयुक्त ने सेवा शिविरों से किया अनुरोध प्रतिबंधित रहेगा प्लास्टिक ग्लास पेयजल पाउच का उपयोग-कांवड़ियों के मार्ग पर दो जगह गंदगी पर नगर आयुक्त ने लिया एक्शन-स्वच्छता निरीक्षक का वेतन रोकने के आदेशनगर आयुक्त के एक्शन व निरीक्षण के फलस्वरूप कावड़ियों के रूट पर नगर निगम की व्यवस्थाएं हुई लगभग पूरीइस बार महाशिवरात्रि पर्व को साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, गड्डा मुक्त, पेयजलापूर्ति, है डेस्क आदि व्यवस्थाओं से भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर निगम ने कोई कोर कसर नही छोड़ी है। महाशिवरात्रि पर नगर निगम संबंधी छोटी से छोटी एक एक व्यवस्थाओ की कमान अपने हाथ में लिए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार सुबह क्वारसी से मीनाक्षी पुल व गांधी पार्क से खेरेश्वर धाम तक लगभग 6 से 7 किलोमीटर तक निरीक्षण करते हुए घूम घूम कर कांवड़ियों, सेवा शिविर के सेवकों व दुकानदार व लोगो से नगर निगम व्यवस्थाओ के बारे में फीडबैक लिया।निरीक्षण में नगर आयुक्त ने सभी सेवा शिविरों में सेवको व श्रद्धालुओं से इस पावन पर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग प्लास्टिक ग्लास प्लास्टिक पेयजल पाउच का इस्तेमाल नहीं करने व इस पूरे आयोजन को जीरो वेस्ट बनाने के लिए नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।निरीक्षण में नगर आयुक्त ने महाशिवरात्रि के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं व कावड़ियों की सवेंदनशीलता व सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी रूट पर सभी पब्लिक टॉयलेट में 14 से 15 फ़रवरी तक शौच, स्नान की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।
निरीक्षण में नगर आयुक्त ने मीट की दुकानों को भी देखा उन्होंने मौके पर महाशिवरात्रि के अवसर पर नगरीय क्षेत्र में सभी मीट की दुकान दो दिन पूर्ण रूप से बंद रखने के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान खेरेश्वर धाम व खैर रोड पर दो जगह मानक के अनुरूप सफाई न मिलने पर स्वच्छता निरीक्षक रामजीलाल का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की कार्रवाई नगर आयुर्वेद बने की साथ महाशिवरात्रि पर अधीनस्थों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए है।नगर आयुक्त ने कहा नगर निगम द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर परंपरागत व्यवस्थाओ को बेहतर ढंग से कराये जाने के लिए 14 व 15 फरवरी तक समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करते हुए मुख्यालय न छोड़ने की हिदायत दी गयी है साथ ही सभी सेवा शिविर के कचरे के निस्तारण के लिए अतिरिक्त 50 टाटा टेम्पो लगाए गए है।निरीक्षण में नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह, मुख्य अभियंता वीके सिंह प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी, डॉ राजेश वर्मा आदि साथ थे।



